राजस्थान विधानसभा में सेंट्रल हॉल का निर्माण मंजूर, सेंट्रल हॉल बहुउपयोगी होगा, देवनानी ने दी स्वीकृति
Dec 6, 2025, 10:04 IST
RNE Network.
राज्य विधानसभा में संसद की तर्ज पर सेंट्रल हॉल बनेगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह सेंट्रल हॉल बहुउपयोगी होगा।
देवनानी ने बताया कि सेंट्रल हॉल को महापुरुषों के थ्री - डी चित्रों से सुसज्जित किया जाएगा। सेंट्रल हॉल में राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्त्व की पेंटिंग भी लगाई जाएगी। उन्होंने विधानसभा के पांचवे तल पर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है।
सेंट्रल हॉल के निर्माण का कार्य अधिकतम एक वर्ष में पूरा किया जाएगा। इस ऑडिटोरियम का उपयोग युवा संसद, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यशाला, सेमिनार, बैठक और संगोष्ठियों के साथ पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के लिए किया जायेगा।

