Movie prime

मुख्यमंत्री का जवाब अब कल आयेगा, विधानसभा की कार्यवाही योजना में थोड़ा संशोधन हुआ

 

RNE Network.

महामहिम राज्यपाल के विधानसभा में दिए अभिभाषण पर चल रही बहस का जवाब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को देना है। अब मुख्यमंत्री का जवाब आज बुधवार की जगह कल गुरुवार को आयेगा।
 

सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मंगलवार को विधानसभा में कार्य सलाहकार समिति की बैठक का प्रतिवेदन पेश किया। इसमें बताया कि विधानसभा की आगामी दिनों की कार्यवाही के सम्बंध में आंशिक संशोधन किया गया है। पहले 4 फरवरी को अभिभाषण पर मुख्यमंत्री का जवाब आना था, अब इस दिन के बजाय 5 फरवरी को जवाब आयेगा।

FROM AROUND THE WEB