Movie prime

प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण 16 मई से, 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य होगा

 

RNE Network.

राजस्थान में जनगणना के कार्यक्रम की तारीखें तय हो गयी है और उसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गयी है। राज्य में जनगणना के प्रथम चरण के तहत 1 से 15 मई तक स्वगणना के विकल्प का प्रयोग व 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जायेगा।
 

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कल जनगणना - 2027 राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन का वर्चुअली उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण अर्थात मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना का काम जितना सटीक होगा, व्यक्तियों की गणना का अगला चरण उतना ही त्रुटि रहित होगा।

FROM AROUND THE WEB