सीमा क्षेत्र में पहुंचा विदेशी नागरिक गिरफ्तार, इस विदेशी की पहचान डेनमार्क के नागरिक के रूप में हुई
Apr 6, 2026, 08:34 IST
RNE Network.
अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक के संदिग्ध रूप से पहुंचने का मामला रविवार को सामने आया है। इसकी पहचान डेनमार्क के निवासी 40 वर्षीय रेने फिआर्च के रूप में हुई है।
यह खाजूवाला बाजार से बॉर्डर की तरफ जा रहा था। लोगों को संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने इसको हिरासत में ले लिया।
विदेशी नागरिक से लेपटॉप , मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह 19 सितम्बर 2025 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, जिसकी वैधता 18 सितम्बर 2026 तक है। इसे गहन पूछताछ के लिए बीकानेर संयुक्त पूछताछ केंद्र भेजा गया है।

