Movie prime

राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी का होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित

 

RNE Bikaner.

राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी के मीडिया प्रभारी इं रवि प्रकाश माथुर ने बताया‌ कि   सोसायटी सदस्यों द्वारा सपरिवार 14 मार्च शनिवार को  होली मिलन समारोह, राजमंदिर, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों एवम् उनके परिजनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिन में इं सपन कुमार, इं हरि नारायण सिंह, शैलबाला, इं अरुण कुमार पांडे, मधु पांडे, इं जावेद मिर्जा, इं कमल कांत सोनी, इंअनुराग नागर, अमी नागर, इं अयोध्या प्रसाद शर्मा,उर्मिला शर्मा, इं के के शर्मा, इं नरेंद्र कुमार राजपुरोहित, इं एम एम मूंधड़ा, इं लक्ष्मीकांत पाण्डिया आदि अपनी प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष इ सुशील कुमार डूडी जी द्वारा स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद ज्ञ्यापित किया गया। सोसायटी के महासचिव इं कमल कान्त सोनी द्वारा सोसायटी के गतिविधियों एवं सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी गई तथा सदस्यों को इस माह 28  तारीख को होने वाले कार्यकारिणी के चुनाव के बारे में भी अवगत कराया गया। 
 

कार्यक्रम के बीच में नवाचार के अंतर्गत  कुछ प्रश्नों की एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ,जिसमें मनोरंजक सवाल पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को उपहार देकर  उनका उत्साहवर्धन किया गया। 
 

कार्यक्रम के अन्त में इं राम सिंह गोदारा द्वारा सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए भोजन के लिए आमंत्रित किया गया। सहभोज के साथ समारोह का समापन किया गया।

FROM AROUND THE WEB