RudraNewsExpress_Logo

राजस्थानी संतों की भाषा आमजन की भाषा है :  प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा    
 

 

RNE Bikaner

बाड़मेर ।  संत हमेशा शब्द की सत्ता को महत्व देता है। आमजन अक्सर शब्द का अर्थ समझे बिना ही उसका प्रयोग कर लेता है मगर संत अपने सृजन में सदैव शब्द के अर्थ को ध्यान में रखकर उसका प्रयोग करता है । हरेक कवि संत नहीं होता मगर हरेक संत कवि होता है। यह विचार साहित्य अकादेमी में राजस्थानी भाषा संयोजक ख्यातनाम कवि-आलोचक प्रोफेसर (डाॅ.) अर्जुनदेव चारण ने साहित्य अकादमी एवं माधव काॅलेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय ' राजस्थानी संत परम्परा एवं साहित्य ' विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उदघाटन सत्र में बतौर अध्यक्षीय उदबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा की संत परम्परा शास्त्र पर नहीं बल्कि लोक आधारित है इसलिए उनका साहित्य यहां की लोक भाषा में रचा गया है।   

p

राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक रमेश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (डाॅ.) पवन कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थानी संतों ने सदैव स्वयं के बजाय लोक के कल्याणार्थ अपना सर्वस्व समर्पित किया।  राजस्थानी संतों ने हमारी मातृभाषा को जीवंत रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मां, मातृभूमि एवं मातृभाषा की कोई होड़ नही कर सकता। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद गोपालसिंह राजपुरोहित ने कहा कि मारवाड़ की धरती अनेक संतों की कर्म स्थली एवं तपोभूमि रही है। यहां के संतो ने आमजन को मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की सीख देकर लोक को नवजीवन प्रदान किया। प्रतिष्ठित कवि-आलोचक डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्थानी संत काव्य केवल भक्ति का ही नहीं बल्कि प्रकृति, नीति, श्रृंगार, पर्यावरण, मानवीय जीवनमूल्य,ऋतु वर्णन, जनचेतना एवं लोक मंगल की कामना रा विविध सरूप उजागर होते है। साहित्य अकादेमी के उप-सचिव नवीन कुमार ने स्वागत उदबोधन देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। 

संगोष्ठी का प्रथम सत्र प्रतिष्ठित कवि-आलोचक डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डाॅ.गौरीशंकर निमिवाल ने राजस्थानी संत परम्परा तथा महेन्द्रसिंह छायण ने राजस्थानी संतकाव्य परम्परा पर अपने आलोचनात्मक शोध-आलेख प्रस्तुत किया। द्वितीय सत्र प्रतिष्ठित कवि मांगूसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें डाॅ.कंवरसिंह राव ने संत ईसरदास का काव्य तथा सूर्यकरण सोनी ने संत मावजी महाराज के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आलोचनात्मक शोध-आलेख प्रस्तुत किया। तृतीय सत्र प्रतिष्ठित विद्वान अर्जुनसिंह उज्ज्वल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें डाॅ.अम्बिका ने संत जाम्भोजी तथा डाॅ.स्वरूपसिंह भाटी ने सायांजी झूला के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आलोचनात्मक शोध-आलेख प्रस्तुत किया।  

p

पुस्तकों का लोकार्पण : संगोष्ठी में अतिथियों द्वारा महेन्द्रसिंह छायण रचित श्री बिरवड़ चरित्र, मांगूसिंह राठौड़ रचित रीति-नीति रा सोरठा एवं बंशीधर तातेड़ रचित हरिरस डिंगल काव्य राजस्थानी पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।  

कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों के साथ ही डाॅ. मदन सैनी, श्रीमती रोशनी व्यास, मानसिंह मातासर, विजय सियोटा, कपिल सोनी, भीखाराम, मोहनलाल लहंगा, नितेश कुमार, कुलदीपसिंह राजगुरु,कमलसिंह, गणपतसिंह, दिव्याशु राजपुरोहित, रंजय दिल्ली सहित एसीसी कैडेट्स तथा महाविद्यालय के साहित्य-प्रेमी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।  
 

FROM AROUND THE WEB