40 करोड रुपए खर्च कर राजस्थान के आंगनबाड़ी केन्द्रो को बनाया जाएगा आधुनिक, अब बच्चों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
Rajasthan News: राजस्थान के 2000 आंगनबाड़ी केन्द्रो को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस काम के लिए टोटल 40 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस आंगनवाड़ी केदो में 14 जगह कार्य कराए जाएंगे।
राजस्थान के बच्चों को बेहतर वातावरण पोषण और शिक्षा मिल सके इसके लिए इन केदो को आधुनिक बनाया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रो की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार करके जयपुर भेजा गया है और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। राज्य के सभी आंगनबाड़ी केदो पर अब बच्चों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
राजस्थान के केन्द्रों पर यह कार्य करवाएं जाएंगे
1622 केन्द्रों पर नल व्यवस्था फिटिंग: 81.1 लाख
1630 केन्द्रों पर पानी की टंकी: 57.05 लाख
1658 केन्द्रों पर टंकी से पानी आपूर्ति की फिटिंग: 49.74 लाख
2000 केन्द्रों पर इलेक्ट्रीक मोटर (पप): 100 लाख
1406 केन्द्रों पर बिजली फिटिंग: 253.08 लाख
1567 केन्द्रों पर पंखें, एलइडी बल्ब आदि बिजली उपकरण: 78.35 लाख
1446 केन्द्रों पर छत मरमत: 578.4 लाख
1439 केन्द्रों पर दरवाजे व खिड़कियों की मरमत: 215.85 लाख
1449 केन्द्रों पर फर्श की मरमत: 695.52 लाख
2000 केन्द्रों पर रसोई में स्लेब लगवाना: 360 लाख
1618 केन्द्रों पर चाइल्ड फ्रेंडली टॉयलेट: 323.6 लाख
1514 केन्द्रों पर बाल चित्रकारी व डिस्टेबर: 605.6 लाख
2000 केन्द्रों पर आरओ खरीदने: 200 लाख
1339 केन्द्रों पर चिल्ड्रन पार्क विकसित करने: 401.07 लाख
इन स्थलों के आंगनबाड़ी केन्द्रों को बदलेंगे
जाडन, जोकड़िया, जोजावर, मुकुनपुरा, निबली मांडा, सिचियावास, मगरतलाब, केसूली, डुठारिया, गजनीपुरा, पुखतारी में उच्च प्राथमिक स्कूल के पास, मंडली दर्जियान, मोरिया, जैतपुरा 1, बिठठू, वायद, चेंडा, मंडला 2, खोडिया 1, गागुड़ा 1, चंडावल ढाणी, करमावास 2, गुड़ा बच्छराज, हरियामाली 1, सारंगवास, धुरासनी, बीजापुर, देवतरा, पालड़ी जोड़, गलथनी, सिन्दरा गांव, चाणोद, पडासला कलां, डिंगाई, गुड़लाई, भांगेसर, टेवाली कलां, सेवाड़ी में रेबारियों की ढाणी, बायो में वार्ड संख्या 4 इन्द्रा कॉलोनी, पैरवा वार्ड संख्या 4 महालक्ष्मी मंदिर के पास, मोकपुरा में वार्ड संख्या 3 चौधरियों का वास, कुमटिया वार्ड संख्या 1 राजपूतों का वास, सेन्दला वार्ड संख्या 5 कुहारों का वास, विरमपुरा वार्ड संख्या 5 राजपूतों की गली, नाना में नाथ महाराज मंदिर के पास, कोलवाड़ा में भीमाणा रोड, रामपुरा में वार्ड संख्या 1 स्कूल के पास।