राजस्थान के सीआरपीएफ जवान का कंकाल मिला, 44 दिन से लापता था राजस्थान का यह जवान
Feb 10, 2026, 08:19 IST
RNE Network.
सीआरपीएफ ( केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ) कैम्पस, नीमच के अंदर सफाई कार्य के दौरान झाड़ियों से एक नर कंकाल मिला।
उसकी पहचान बीते 44 दिन से लापता जवान नंदकिशोर प्रजापत के रूप में हुई। पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सोमवार को नीमच आये परिजन ने वहां मिले कड़े, अंगूठी, मोबाइल और कपड़ों को देखकर मृतक की पहचान की। मृतक जवान नंदकिशोर भीम ( राजसमंद जिला ) के रहने वाले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि किसी बड़ी घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

