Movie prime

Jaipur में बन रहे रिसॉर्ट की दीवार ढही, 03 मौत, 12 घायल, कुछ दबे होने की आशंका

 

RNE Jaipur.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। हादसा चंदवाजी थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब मजदूर सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का काम कर रहे थे।

r

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक भारी दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

ad

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर राहत कार्य तेज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

FROM AROUND THE WEB