इस बार 19 को मनाया जायेगा राजस्थान दिवस, तारीख से नहीं तिथि से राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय
Mar 6, 2026, 08:04 IST
RNE Network.
शहरों, सड़कों, रेलवे स्टेशनों , मोहल्लों व सरकारी योजनाओं के नाम परिवर्तन का सिलसिला पूरे देश में चल रहा है। राजस्थान प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। हाल ही में सीएम भजनलाल ने आबू सहित 3 जगहों के नाम बदलने की घोषणा विधानसभा में की थी।
अब राजस्थान दिवस की तिथि में भी बदलाव कर दिया गया है। पहले तारीख के हिसाब से यह दिवस 30 मार्च को मनाया जाता रहा है। इस बार तारीख के हिसाब से यह दिवस न मनाकर तिथि से मनाया जायेगा।
राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार राजस्थान दिवस इस बार 30 मार्च को नही उसकी जगह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन 19 मार्च को मनाया जायेगा। पर्यटन विभाग की ओर से 18 से 20 मार्च तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

