RudraNewsExpress_Logo

अजमेर के पुष्कर में दो ब्रिटिश नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश,  वीजा नियमों का इन्होंने किया है उल्लंघन, इस कारण कार्यवाही

 

RNE Network.

अजमेर जिले के पुष्कर में रह रहे दो ब्रिटिश नागरिकों को प्रशासन ने देश छोड़ने के आदेश दिए है। इन दोनों ब्रिटिश नागरिकों पर वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप है।
 

सीआईडी ( विशेष शाखा ) और विदेशी पंजीकरण कार्यालय ने दोनों को लीव इंडिया नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार, यू के सिटीजन लुईस गैब्रियल और उसकी महिला मित्र डी अनुएशी एम्मा क्रिस्टीन पर पुष्कर में 2 - 3 स्थानों पर फिलिस्तीन समर्थित और इजराइल विरोधी स्टीकर लगाने का आरोप है।

FROM AROUND THE WEB