उदयपुर कोर्ट में पेश हुए विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, कोरोना काल में धारा 144 के उल्लंघन का है मामला
Apr 11, 2026, 10:36 IST
RNE Network.
बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी कल उदयपुर कोर्ट में पेश हुए। कोरोना काल मे धारा 144 का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ उदयपुर में केस दर्ज हुआ था।
मामला 16 अगस्त 2021 का है। उसी की पेशी को लेकर विधायक भाटी उदयपुर आये थे। यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट शहर उत्तर में उनकी पेशी हुई। केस में अगली पेशी पर निर्णय आने की संभावना है। विधायक भाटी ने बताया कि कोरोना काल मे भी यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों से फीस ली जा रही थी। इसका विरोध किया गया था।

