Movie prime

रेल यात्रियों को सौगात, रामदेवरा के लिए विशेष ट्रेन संचालित, सवाईमाधोपुर में वंदे भारत का स्पीड ट्रायल पूरा

 

RNE Network.
 

राजस्थान में रेल यात्रियों की सुविधा और आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में कल रविवार को दो महत्वपूर्ण पहलें सामने आईं। एक ओर बाबा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवा शुरू की गई, वहीं दूसरी ओर सवाईमाधोपुर क्षेत्र में नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हाईस्पीड परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमवार को विशेष ट्रेन एक दिन के लिए संचालित की जा रही है। यह विशेष रेलगाड़ी आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर दोपहर लगभग एक बजे रामदेवरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर दो बजे रामदेवरा से रवाना होकर शाम साढ़े पांच बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का मण्डोर, ओसियां और फलौदी सहित सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
 

वहीं सवाईमाधोपुर में नई वंदे भारत ट्रेन का गति परीक्षण पूरा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस ट्रेन को कोटा मंडल के विभिन्न रेल मार्गों पर 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाकर परखा गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षण के दौरान ट्रेन की तकनीकी क्षमता, ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा मानकों का आकलन किया गया। सफल ट्रायल के बाद क्षेत्र में हाईस्पीड रेल सेवाओं के विस्तार का रास्ता और मजबूत माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB