Movie prime

New Vande Bharat train : राजस्थान में नए रुट पर मिली वंदेभारत ट्रेन, गुजरात से हुई सीधी कनेक्टिविटी 

वंदेभारत ट्रेन से उदयपुर की सीधे गुजरात के असारवा से सीधे कनेक्टिविटी हुई 

 

राजस्थान की अब गुजरात के साथ सीधे वंदेभारत ट्रेन से कनेक्टिविटी होगी। रेलवे विभाग की तरफ से सोमवार से उदयपुर से असारवा (अहमदाबाद) वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। इससे उदयपुर रेलवे स्टेशन पर पर समारोह हुआ। इसमें पंजाब के राज्यपाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग शामिल हुए। यह रेल सेवा 18 फरवरी से सप्ताह में छह दिन मंगलवार छोड़कर नियमित रहेगी।

रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 09663, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा 16 फरवरी को उदयपुर सिटी से दोपहर 12.25 बजे रवाना होकर शाम 5.15 बजे अहमदाबाद (असारवा) पहुंचेगी। इससे पूर्व सिटी रेलवे स्टेशन पर समारोह होगा। इसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के साथ ही मेवाड़ के जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहेंगे। इस ट्रेन में आम यात्री यात्रा नहीं कर सकेंगे।

उदयपुर से असारवा वंदेभारत ट्रेन टाइमटेबल 

यह नई रेलसेवा वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोडकर) 18 फरवरी से नियमित संचालित होगी। गाडी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) बंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार से सोमवार तक सुबह 6.10 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे असारवा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा शाम 5.45 बजे रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस यह रेल आवागमन के दौरान मार्ग में जावर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव भी करेंगी।

भोजन नाश्ता लिया तो अलग-अलग होगा किराया

नियमित रेलसेवा में 7 वातानूकुलित कुर्सीयान (सीसी) और एक एक्जिक्यूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान (ईसी) डिब्बे होंगे। इसमें सीसी में उदयपुर से असारवा जाने का किराया 900 रुपए रहेगा। इसी प्रकार ईसी श्रेणी का किराया 1680 रुपए रहेगा। जाते समय यात्रियों को नाश्ता उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी प्रकार असारवा से उदयपुर आते समय सीसी का किराया 1065 और ईसी का किराया 1875 रुपए रहेगा। इसमें यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। नाश्ता की राशि 140 से 170 रुपए के बीच रहेगी और भोजन की राशि 310 से 330 रुपए के करीब रहेगी।

FROM AROUND THE WEB