Movie prime

वसुंधरा राजे का मोदी सरकार को लेकर मोहन भागवत के नाम फेक लैटर वायरल होने से हड़कंप!

‘नारी शक्ति वंदन’ पर वसुंधरा के नाम से ‘फर्जी लैटर’ ने सियासी पारा चढ़ाया
 

RNE Jaipur-Rajasthan. 

राजस्थान में वायरल चिट्ठी से सियासी उबाल आया हुआ है। यह लैटर वसुंधरा राजे की ओर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखा होना बताया गया। इसमें मोदी सरकार को महिला शक्ति बिल पर घेरा गया था। पत्र वायरल होते ही हड़कंप मचा और खुद राजे ने आगे आकर कहा है कि यह फेक लैटर है जो उनके शुभचिंतकों की कारगुजारी है। 

क्या है वायरल "फेक लैटर" में 

वायरल हो रहे इस फर्जी पत्र में दावा किया गया कि वसुंधरा राजे ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। पत्र में लिखा गया था कि भाजपा अपनी दिशा से भटक रही है और महिला आरक्षण व परिसीमन की आड़ में SC, ST और OBC वर्गों के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है।

राजे आगे आई, बोली-विरोधियों की कारगुजारी  

वसुंधरा राजे ने इस पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया। कहा,  'सांच को आंच' की ज़रूरत नहीं है। यह वायरल पत्र विरोधियों की कारगुज़ारी मात्र है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में महिला आरक्षण का देश की हर महिला स्वागत कर रही है। भ्रम फैलाने वाले लोग चौथी बार भी विपक्ष में बैठने की तैयारी कर चुके हैं। भाजपा राजस्थान ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे कांग्रेस की डर्टी ट्रिक्स बताया है। भाजपा के अनुसार, कांग्रेस के एक नेता ने एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल के नाम का इस्तेमाल कर यह झूठ फैलाया था। उस मीडिया संस्थान ने अब इस 'फेक न्यूज़' फैलाने वाले के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है।

FROM AROUND THE WEB