विहिप ने जारी की 24 घन्टे की हेल्पलाइन, देश के विभिन्न हिस्सों में त्यौहारों पर हुई घटनाओं से विहिप चिंतित
Mar 21, 2026, 12:35 IST
RNE Network.
विश्व हिंदू परिषद ( विहिप ) के जयपुर प्रान्त ने हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में त्यौहारों के दौरान हुई घटनाओं पर चिंता जताई है।
भारत माता मंदिर स्थित प्रधान कार्यालय में प्रवक्ता अमितोश पारीक, प्रान्त सहमंत्री विवेक दिवाकर और हेल्पलाइन संयोजक नरेंद्र गौड़ ने कहा कि समाज मे शांति, सौहार्द्र और सुरक्षा बनाए रखना आवश्यक है। लोगों की सजकता और एकजुटता से ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
इस दौरान विहिप ने सहायता के लिए 24 घन्टे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 9024669328 जारी किया। इस नम्बर पर लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, उत्पीड़न के मामलों में मार्गदर्शन किया जायेगा।

