Movie prime

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश का अलर्ट, आंधी-बारिश का अलर्ट

 

RNE Network.
 

प्रदेश में एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इनके असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आंधी बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग तथा शेखावाटी इलाके में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बरसात संभव है।

अगले तीन दिन तक सक्रिय रहने वाले इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर कल रहने के आसार है। बीते 25 दिनों में सक्रिय होने वाला ये सातवां पश्चिमी विक्षोभ होगा। वहीं कल कोटा, टोंक, करौली और श्रीगंगानगर सहित कुछ स्थानों पर बरसात हुई। जयपुर और भरतपुर संभाग में भी छुटपुट बारिश दर्ज की गई। पारे में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

राजधानी जयपुर में छितराये बादल छाये रहे और धूप खिली। उधर, भरतपुर में पिछले दो दिन से आई तेज आंधी और बरसात से बिजली तंत्र प्रभावित हुआ है। करीब 900 विद्युत पोल और 22 ट्रांसफार्मर गिर गये। इससे लोगों को परेशानी हुई। बिजली विभाग की ओर से सुचारू आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB