Movie prime

Winter Solstice : आज साल का सबसे छोटा दिन, जल्द डूबेगा सूरज,सबसे लंबी रात होगी!

 
Dec 21, 2024, 01:01 PM

मधु आचार्य 'आशावादी'

21 December 2024 : Shortest day of the year RNE Special Desk. क्या आप जानते हैं कि आज का दिन बहुत खास है। खास इसलिए कि यह साल का सबसे छोटा दिन है और सूरज आज बहुत जल्दी डूब जाएगा। इसके साथ ही शुरू होने वाली रात ही साल की सबसे लंबी रात होगी। साल में दो बार ऐसा होता है। एक बार सर्दी और दूसरी बार गर्मी में। सर्दी में इस खास दिन की घटना को कहते हैं Winter Solstice (विंटर सोल्टिस) । Winter Solstice : आज साल का सबसे छोटा दिन, जल्द डूबेगा सूरज,सबसे लंबी रात होगी! क्या है Winter Solstice : दरअसल 21 दिसंबर का दिन मौसम के लिहाज से इसलिए खास है क्योंकि इस दिन भारत, यूरोप अमेरिका और एशिया के अन्य देशों में सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन होता है। इसकी वजह है पृथ्वी का झुककर सूर्य के चक्कर लगाना। ऐसा करने की वजह से दुनिया के आधे हिस्से में साल के छह महीने सर्द और छह महीने गर्म होते हैं। इसी दौरान आधे हिस्से में उल्टा होता है मतलब कि जिन छह महीने में उत्तरी गोलार्द्ध में सर्दी पड़ती है, उसी दौरान दक्षिणी गोलार्द्ध में गर्मी पड़ती है। इसी कारण साल में एक दिन एक हिस्से में सबसे लंबी रात होती है और उसी दिन दूसरे हिस्से में सबसे लंबा दिन होता है, यह दिन 21 दिसंबर का है। इस लिहाज से देखा जाय तो आज सबसे छोटा यानी लगभग 10 घंटे, 19 मिनट का दिन होगा। इसके साथ ही सबसे लंबी 13 घंटे, 41 मिनट की रात होगी। मतलब यह कि दिन व रात में तीन घंटे व 22 मिनट का अंतर होगा। Winter Solstice : आज साल का सबसे छोटा दिन, जल्द डूबेगा सूरज,सबसे लंबी रात होगी! Winter Solstice : आज साल का सबसे छोटा दिन, जल्द डूबेगा सूरज,सबसे लंबी रात होगी! Winter Solstice : आज साल का सबसे छोटा दिन, जल्द डूबेगा सूरज,सबसे लंबी रात होगी! Winter Solstice : आज साल का सबसे छोटा दिन, जल्द डूबेगा सूरज,सबसे लंबी रात होगी!