Woman Power Award : बीकानेर की अलका चौधरी ने जयपुर में मंत्री खर्रा के हाथों ग्रहण किया अवार्ड
Jan 8, 2025, 15:27 IST

RNE Bikaner. बीकानेर की करमाबाई जाट महिला संस्था को जयपुर में आयोजित समारोह में नगरीय विकास मंत्री झाबरमलखर्रा के हाथों सम्मानित किया गया है। संस्था की ओर से प्रदेश मे किये जा रहे महिलाओ व बालिकाओ के कल्याणार्थ कार्यों के लिए "वुमन पावर अवार्ड" प्रदान किया।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अलका चौधरी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर अलका चौधरी ने कहा कि हमारी संस्था राजस्थान सरकार से रजिस्टर्ड जाट महिलाओ का संगठन है जो जाति धर्म वर्ग का भेदभाव किये बिना जरूरतमंद महिलाओ व बालिकाओ के कल्याणार्थ कार्य करती है। संस्था को भारत सरकार ने टी.एम. नम्बर भी देकर प्रमाणित किया है।

