Movie prime

शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वर्ग : 172 शिक्षक कार्यकर्ता जुटे, 02 दिन रहे, गहन मंथन!

 
शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वर्ग : 172 शिक्षक कार्यकर्ता जुटे, 02 दिन रहे, गहन मंथन!
RNE Bikaner. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग मुकाम नोखा में संपन्न हुआ। इस विकास वर्ग में बीकानेर श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ जिले के संगठन के प्रमुख 172 कार्यकर्ता शामिल हुए। शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वर्ग : 172 शिक्षक कार्यकर्ता जुटे, 02 दिन रहे, गहन मंथन! 09 सत्र, ये वक्ता: संगठन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने बताया कि दो दिन चले इस कार्यकर्ता विकास वर्ग में कुल 9 सत्र हुए। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश सभा अध्यक्ष संपत सिंह थे। अध्यक्षता हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष अतर सिंह ने की। मुख्य वक्ता सभा अध्यक्ष संपत सिंह ने कहा कि ऐसे वर्ग के आयोजन से कार्यकर्ताओं में संगठन और कार्य के प्रति दृढ़ताएं बढ़ती है और संकल्प के प्रति समर्पण भी बढ़ता है। शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वर्ग : 172 शिक्षक कार्यकर्ता जुटे, 02 दिन रहे, गहन मंथन! द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता पाथेय कण पत्रिका के संपादक श्याम सिंह थे। उन्होंने कहा कि मजबूती से भारत आगे बढ़ रहा है इसकी प्रगति को रोकने में अनेक अलगावाद शक्तियां, क्षेत्रवाद, धर्मांतरण, मतांतरण, सांस्कृतिक मार्क्सवाद जैसी अनेक भारत विरोधी ताकते लगी हुई है। इन भारत विरोधी ताकतों को आगे बढ़ने से रोकने में जागरूक शिक्षकों का भी प्रमुख दायित्व बनता है। अध्यक्षता अनूपगढ़ जिला अध्यक्ष दलवीर बिश्नोई ने की। शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वर्ग : 172 शिक्षक कार्यकर्ता जुटे, 02 दिन रहे, गहन मंथन! महिला विमर्श : एक सत्र महिला विमर्श को लेकर रहा जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय गुरु जंभेश्वर सेवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद धारणियां ने की। मुख्य वक्ता साहित्यकार मोनिका गौड़ ने अपने संबोधन में भारतीय सनातन संस्कृति में महिला के उच्चतम महत्व और भूमिका पर प्रकाश डाला। शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वर्ग : 172 शिक्षक कार्यकर्ता जुटे, 02 दिन रहे, गहन मंथन! चर्तुथ सत्र में युवा एवं वृद्ध विषय पर बोलते हुए प्रदेश मंत्री नरेश सोलंकी ने कहा कि युवा राष्ट्र की धरोहर है तथा वृद्धजन अनुभवों की खान है जिसके समन्वय से भारत के विकास की गति बढ़ रही है। पंचम सत्र की अध्यक्षता श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र खिलेरी ने की। इस सत्र के मुख्य वक्ता संपत सिंह ने संगठन के कार्यकर्ताओं से शिक्षा हित और शिक्षार्थी हित में कार्य करते हुए राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वर्ग : 172 शिक्षक कार्यकर्ता जुटे, 02 दिन रहे, गहन मंथन! विभिन्न सत्रों में संगठन के पूर्णकालिक सदस्य अविनाश कुमार शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने कार्यकर्ता निर्माण में प्रवास की भूमिका और उसके महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग किसी भी कार्यकर्ता का परिमार्जन करने एवं संवर्धन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और एक सक्रिय और समग्र समर्पित कार्यकर्ता संगठन की असली पूंजी होता है। https://youtu.be/uRSB2HmH7-k?si=XmEVTaaaY7sqkIRZ अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस संभाग उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने पंच प्रण के माध्यम से समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु इन्हें अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण और नागरिक कर्तव्य को अपना कर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वर्ग : 172 शिक्षक कार्यकर्ता जुटे, 02 दिन रहे, गहन मंथन!