जोधपुर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर और अतिरिक्त कलेक्टर नहीं आये तो ज्ञापन फाड़कर फेंका
Jan 21, 2026, 11:40 IST
RNE Network.
जोधपुर में कल यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने को लेकर एक अजीब वाकिया सामने आया। नाराज विधायक व यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने एसडीएम पर ज्ञापन फाड़कर फेंक दिया। पूनिया ने एसडीएम पंकज जैन के मुंह पर ज्ञापन फाड़कर फेंका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
युवक कांग्रेस की ओर से मंगलवार को मनरेगा बचाओ महासंग्राम पदयात्रा निकाली गई थी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं की मांग थी कि कलेक्टर और अतिरिक्त कलेक्टर गेट पर आकर ज्ञापन स्वीकारें।
इसी बीच एसडीएम पंकज जैन ज्ञापन लेने गेट पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस प्रतिनिधियों से गेट के बाहर आकर ज्ञापन सौंपने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच तीखी नोंकझोंक हो गयी।

