Skip to main content

राजे के ट्वीट, मोदी के मंत्री के बाद राज्य भाजपा का भी उनको साथ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, राजे ने जो कहा सही कहा

RNE Network.

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री के झालावाड़ में जल संकट को लेकर किये गए 2 ट्वीट ने भाजपा की राजनीति को हिला दिया है। राज्य सरकार की तरफ से भले ही कुछ न कहा गया हो मगर मोदी सरकार के जल शक्ति मंत्री ने जवाब दिया और राज्य सरकार से जवाब तलब किया।अब राज्य की भाजपा भी वसुंधरा राजे के साथ हो गई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, जो कहा वह सही कहा। राठौड़ ने कहा कि वे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। अगर उन्होंने अफसरों से सवाल किए हैं तो , गलत क्या है? ये हमारी पार्टी का पारिवारिक मामला है, विपक्ष को पंचायती नहीं करनी चाहिए। जो अधिकारी लापरवाही करेगा, उसे फटकार तो लगेगी ही। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा किसी अफसर को बचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की बलि नहीं चढ़ाएगी और न ही आपसी मतभेद की स्थिति बनने देगी।