
अयोध्या में राम दरबार भक्तों के लिए 6 जून से खुलेगा, 23 मई को राम दरबार की स्थापना पहली मंजिल पर होगी
RNE Network.
अयोध्या धाम स्थित रामलला के मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। राम दरबार की यह स्थापना 23 मई को विधि विधान से की जानी तय हुई है।इसके बाद 6 जून से यह राम दरबार भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जायेगा। उसके बाद भक्त रामलला के साथ साथ राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे। राम दरबार मे भगवान श्री राम के साथ सीता माता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और रामभक्त हनुमान की मूर्तियां होंगी। मंदिर का निर्माण 5 जून तक पूरा होगा। मंदिर परिसर की चारदीवारी का काम कुछ और महीनों तक चलेगा।