Skip to main content

जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने एक बार फिर मांगी पैरोल

RNE, NETWORK.

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पैरोल मांगी है। इसकी अर्जी उन्होंने दी है।

राम रहीम ने हरियाणा में मतदान से ठीक एक सप्ताह पहले एक बार फिर 20 दिन की पैरोल की मांग की है। राम रहीम बलात्कार के जुर्म में जेल में सजा काट रहे हैं। हरियाणा सरकार ने राम रहीम के पैरोल की अर्जी को मुख्य चुनाव अधिकारी को भेज दिया है। अब पैरोल का निर्णय वहीं से होगा।