Skip to main content

रंग आनंद 2025: आज मिलेगा बुलाकी भोजक को रंग आनंद अवार्ड 2025, टाउन हॉल में डॉ अर्जुन देव चारण, बिहारी विश्नोई देंगे अवार्ड

RNE Network

नाट्य जगत का प्रतिष्ठित इस साल का रंग आनंद अवार्ड आज शाम टाउन हॉल में वरिष्ठ रंगकर्मी बुलाकी भोजक को अर्पित किया जायेगा। दिवंगत शायर, रंगकर्मी आनंद वी आचार्य की स्मृति में हर साल रंग आनंद अवार्ड एक रंगकर्मी को दिया जाता है।अब तक यह अवार्ड आशीष देव चारण, प्रदीप भटनागर, एस डी चौहान व पुष्पा जैन को मिल चुका है। इस बार अवार्ड के लिए रंगकर्म को समर्पित बुलाकी भोजक का चयन किया गया है। उन्हें यह अवार्ड नाट्य गुरु डॉ अर्जुन देव चारण व पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई अर्पित करेंगे।