Skip to main content

जुलाई में आरएएस 2023 मुख्य परीक्षा के बाद 2024 के नोटिफिकेशन की संभावना

आरएनई, स्टेट ब्यूरो।

प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं को सरकार जल्द ही नई खुशखबरी देने जा रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द ही आरएएस 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार यह नोटिफिकेशन संभवतः आरएएस 2023 मुख्य परीक्षा के बाद ही जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आयोग के पास भर्ती की अर्थना पहुंच चुकी है जिसे चुनाव आचार संहिता के कारण पब्लिश नहीं किया गया है। गौरतलब है कि यह नवगठित भाजपा सरकार की पहली आरएएस भर्ती होगी।