RudraNewsExpress_Logo

आरोप : पहले पहुंचे लोगों को नजरअंदाज किया, जो मौजूद नहीं उन्हें पहले नंबर दिये

 
  • मामले की जांच होगी: पूरे बीकानेर डिवीजन में टिकट खिड़कियों पर अधिकारियों की नजर
RNE, KOLAYAT (BIKANER) . गर्मी की छुट्टियां देखते हुए जहां ट्रेनों में टिकटों की मारामारी शुरू हो चुकी है वहीं दलालों के सक्रिय होने का अंदेशा भी काफी बढ़ गया है। देशभर में आरपीएफ लगातार दलालों की धरपकड़ भी कर रही है। इनसे लाखों रूपए कीमत के हजारों टिकट भी बरामद हुए है। इन सबके बीच बीकानेर में भी तत्काल टिकटों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं। ताजा मामला कोलायत रेलवे स्टेशन से आया है। आरोप : पहले पहुंचे लोगों को नजरअंदाज किया, जो मौजूद नहीं उन्हें पहले नंबर दिये यहां यात्रियों ने इस बात पर हंगामा मचा दिया कि तड़के चार बजे कतार लगी। रेलवे अधिकारी ने टिकट खिड़की खुलने से पहले नंबरवार कूपन दे दिये। आरोप है कि पहले नंबर के कूपन उन लोगों को दे दिये जो वहां थे ही नहीं। आशंका जताई कि कहीं न कहीं टिकट दलालों से मिलीभगत हो सकती है। आरोप : पहले पहुंचे लोगों को नजरअंदाज किया, जो मौजूद नहीं उन्हें पहले नंबर दिये शिकायत रजिस्टर नहीं देने पर बढ़ा आाक्रोश : कई आवेदकों ने टिकट में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत करने की बात कही। मौके पर मौजूद स्टेशन मास्टर से शिकायत रजिस्टर मांगा तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। बात ‘तू-तू, मैं-मैं’ तक पहुंच गई। कई लोगों ने फोन पर डीआरएम ऑफिस और रेलवे कंट्रोल तक शिकायत की। ऐसे मंे लोगों के दबाव के आगे शिकायत रजिस्टर दिया जिसमें राहुल हर्ष ने कई गवाहों की मौजूदगी में वाकये को दर्ज किया। आरोप : पहले पहुंचे लोगों को नजरअंदाज किया, जो मौजूद नहीं उन्हें पहले नंबर दिये सीनियर डीसीएम करेंगे जांच : सीनियर डीसीएम महेशचंद जेवलिया का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है। कोलायत में कॉमर्शियल स्टाफ नहीं है। टिकट की जिम्मेदारी रेलवे स्टेशन मास्टर पर ही है। उन्होंने दलालों से मिलीभगत जैसी किसी भी आशंका से इनकार किया है। अलबत्ता यह जरूर कहा है, पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर को भी बुलाया है। शिकायतकर्ता को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाएंगे। आरोप : पहले पहुंचे लोगों को नजरअंदाज किया, जो मौजूद नहीं उन्हें पहले नंबर दिये रेलवे ने चैकिंग बढ़ाई : सीनियर डीसीएम जेवलिया का कहना है, गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए लगातार चैकिंग बढ़ाई है। कंट्रोल रूम के जरिये सभी स्टेशन की टिकट विंडो पर निर्देश दिया है कि लाइन के मुताबिक ही नियमानुसार टिकट वितरण हो। इसके साथ ही सीएमआई, इंस्पेक्टर लगातार चैक कर रहे हैं। छुट्टियों को देखते हुए चैकिंग बढ़ाई गई है। अधिकारियों को भी लगातार चैक करने का निर्देश दिया गया है। जेवलिया का कहना है, अभी ऐसा कहना ठीक नहीं है कि कहीं दलालों से मिलीभगत हो सकती है। हालांकि पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप : पहले पहुंचे लोगों को नजरअंदाज किया, जो मौजूद नहीं उन्हें पहले नंबर दिये

FROM AROUND THE WEB