
आज बचे 4 जिलाध्यक्षों की घोषणा भी हो जायेगी, अध्यक्ष के लिए आज नामांकन
- राठौड़ का ही अध्यक्ष बनना तय
RNE Network
राजस्थान भाजपा को नया अध्यक्ष कल यानी 22 फरवरी को मिल जायेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लगभग तय है कि मदन राठौड़ ही भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
बचे 4 जिलाध्यक्ष आज घोषित होंगे:
भाजपा ने बूथ, मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। 4 जिलाध्यक्षों की घोषणा केवल बाकी रही है, जो आज हो जायेगी। आज ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
राधामोहन पर्यवेक्षक:
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए आज दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक नामांकन दाखिल किया जायेगा। इसके बाद नामांकन पत्र की जांच होगी और 6 बजे तक नाम वापसी का समय है। यदि एक से अधिक नामांकन हुआ तो कल 22 फरवरी को मतदान होगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्त्व ने प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल को केंद्रीय पर्यवेक्षक व विजय रुपाणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी चुने जाएंगे:
कल ही प्रदेश से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्यों का भी निर्वाचन होगा। जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होंगे।