Skip to main content

भाजपा नेता प्रवासी अधिकारी के रूप में आवंटित जिलों में करेंगे काम

** चतुर्वेदी, राठौड़, सेनी को लगाया
** प्रवासी अधिकारी बनकर रहेंगे

RNE, Network

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां आरम्भ कर दी है। राजस्थान से हरियाणा सटा हुआ है इसलिए यहां के भाजपा नेताओं को वहां के चुनाव में खास तौर पर लगाया गया है। हरियाणा भाजपा के प्रभारी के रूप में वहां पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पहले से ही काम कर रहे हैं।

भाजपा की जानकारी के अनुसार अभी राज्य से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को हरियाणा में लगाया गया है। ये प्रवासी अधिकारी के रूप में आवंटित जिलों में काम करेंगे। बाद में कुछ और नेताओं को भी लगाया जायेगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को रेवाड़ी जिले में लगाया गया है। ये राज्य से सटा हुआ जिला है और यहां विधानसभा की 3 सीटें हैं। वे 3 दिन यहां रहेंगे और हर सीट पर जायेंगे। इस इलाके में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अधिक है। राठौड़ व सैनी को भी इसी तरह जातीय समीकरण देखते हुए जिम्मेवारी दी जायेगी। ये नेता आज से हरियाणा पहुंचने आरम्भ हो जायेंगे।