Skip to main content

सेवानिवृत्त जन सम्पर्क अधिकारी दिनेश सक्सेना का निधन

RNE, BIKANER. 

जन सम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश सक्सेना का थोड़ी देर पहले निधन हो गया। सक्सेना बीकानेर में पीआरओ से उच्च पदों पर आसीन रहे।

वे पत्रकारों व साहित्य जगत में बहुत लोकप्रिय थे। प्रशासन व पत्रकारों के मध्य उनको सदा मजबूत कड़ी के रूप में पहचाना जाता था।

उन्होंने अपने कार्यकाल में कई लोकसभा व विधानसभा के चुनाव सफलता पूर्वक कराये। सरकारी अभियानों के सफल संचालन के लिए उनको अनेक बार राज्य सरकार व जिला प्रशासन सम्मानित भी कर चुका था। उन्होंने सेवानिवृति के बाद कुछ समय वेटरनरी विश्वविद्यालय में भी अपनी सेवाएं दी।

उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘, हरीश बी शर्मा, धीरेंद्र आचार्य, अनुराग हर्ष, ब्रजमोहन रामावत, संजय आचार्य ‘ वरुण ‘, प्रमोद आचार्य, पूर्व जन सम्पर्क अधिकारी विकास हर्ष, जन सम्पर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य, पार्षद, अरविंद किशोर आचार्य, भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक बबरवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य आदि ने शोक जताया है।