Skip to main content

हाईकोर्ट प्रशासन ने टाइम टेबल का नोटिफिकेशन जारी किया, 222 पदों के लिए होगी परीक्षा

** हाईकोर्ट प्रशासन ने टाइम टेबल जारी किया
** 222 पदों के लिए होगी परीक्षा

RNE, State Bureau

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से आरजेएस की मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त व 1 सितंबर को आयोजित होगी।
हाईकोर्ट प्रशासन ने आरजेएस मुख्य परीक्षा 2024 का टाइम टेबल का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार मुख्य परीक्षा 31 अगस्त से शुरू होगी और 1 सितंबर 2024 तक चलेगी।

31 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लॉ प्रथम पेपर की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भाषा प्रथम हिंदी का पेपर आयोजित होगा। 1 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लॉ सेकंड पेपर और 3 बजे से शाम 5 बजे तक भाषा सेकंड पेपर अंग्रेजी का आयोजित होगा।
आरजेएस के रिक्त 222 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा में योग्य रहे अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।