Skip to main content

RPSC : अभ्यर्थी रखें इन चीजों का ध्यान, नही तो हो जाएंगे वंचित

RNE, NETWORK. 

सहायक आचार्य के पदों की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। साक्षात्कार के साथ ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य ( कॉलेज शिक्षा ) प्रतियोगी परीक्षा – 2023 के मिलिट्री साइंस के एक विषय के लिए 30 सितम्बर 2024 को साक्षात्कार लिया जायेगा। आयोग सचिव के अनुसार साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति साथ लायें, अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जायेगा।