Skip to main content

हौसला और हंसी: खुद ने हंसते हुए बताई आपबीती, डॉक्टर ने मेरा सिर खोला, उन्हे कुछ नहीं मिला

RNE, NETWORK .

सद्गुरू नाम से दुनियाभर में विख्यात जग्गी वासुदेव अचानक बीमार हो गए हैं। उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने उनकी इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी की है। बताया जाता है कि अब उनकी हालत में सुधार है।


उनके हौसले का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्रेन सर्जरी के बाद खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए हंसते हुए नजर आये। मजाक किया, डॉक्टर्स ने मेरा दिमाग खोला लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला, वापस बंद कर दिया।


ईशा फाउंडेशन के संस्थान और दुनियाभर में पर्यावरण व अध्यात्म की दिशा में विशेष काम करने रहे सद्गुरू के दुनियाभर में समर्थक, प्रशंसक और अनुयायी हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में खबर सामने आते ही पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं के मैसेज छा गये।