
SAHITYA AKADEMI : संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने साहित्य अकादेमी का किया निरीक्षण
RNE, NETWORK.
संस्कृति मंत्रालय के वर्तमान सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने आज रवींद्र भवन स्थित साहित्य अकादेमी एवं अन्य दोनों अकादेमियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अकादेमियों के सचिव सहित संगीत नाटक अकादेमी की अध्यक्ष संध्या पुरेचा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
सभी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सचिव महोदय ने साहित्य अकादेमी की बुकशॉप एवं पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। सचिव महोदय के साथ संस्कृति मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती अमिता प्रसाद सरभाई एवं निदेशक श्री राजीव कुमार और श्री अनीश पी. राजन भी उपस्थित थे।
अपने निरीक्षण के दौरान संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने साहित्य अकादेमी की गतिविधियों में गहरी रुचि लेते हुए इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जाना। बुकशॉप एवं पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान साहित्य अकादेमी के सचिव श्री के. श्रीनिवासराव ने उन्हे अकादेमी की 24 भारतीय भाषाओं में पुस्तक प्रकाशन की जानकारी देते हुए बताया कि साहित्य अकादेमी इतनी भाषाओं में प्रकाशन करने वाला देश का सबसे बड़ा प्रकाशन संस्थान है। ज्ञात हो कि श्री विवेक अग्रवाल ने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है।