Skip to main content

भाजपा के रामस्वरूप कोली को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया

आरएनई,स्टेट ब्यूरो। 

भरतपुर से कांग्रेस टिकट पर जीती संजना जाटव राज्य की सबसे कम उम्र की सांसद बनी है। उनकी उम्र महज 26 वर्ष है। वे मूलरूप से अलवर जिले की बहू है, जहां वे पंचायत चुनाव भी जीती थी।

संजना चर्चा में तब आई जब वो प्रियंका गांधी के ‘ लड़की हूं लड़ सकती हूं ‘ अभियान से जुड़ी। प्रियंका से तब उनकी नजदीकी भी बढ़ी। उनको विधानसभा चुनाव के समय कठूमर से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया। वो चुनाव संजना महज 481 से भाजपा से हार गई।

लोकसभा चुनाव उन्होंने अपने पीहर की सीट भरतपुर से लड़ा। सचिन पायलट ने उनकी पैरवी की। ये राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला है। आरम्भ में उनको हलके में लिया गया मगर वे भाजपा के रामस्वरूप कोली को 51 हजार से अधिक वोटों से हराने में कामयाब रही। संजना के पति पुलिस कांस्टेबल हैं।