Skip to main content

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई नेताओं ने दुर्गादास के घर जाकर संवेदना जताई

RNE, BIKANER .

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया शनिवार को बीकानेर पहुंचे। उन्होंने यहां आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास व्यास की माताजी के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं घुमंतू जाति प्रमुख दुर्गादास व्यास की माताजी का दो दिन पहले देहावसान हो गया था।पूनिया ने उनके घर जाकर शोक-संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी इस मौके पर व्यास के निवास पर गए। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष विजयकुमार आचार्य, देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, विधायक जेठानंद व्यास, महामंत्री मोहन सुराणा, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, हनुमानसिंह चावड़ा आदि मौजूद रहे।