
सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों पर लगाया वीजा बैन, बिना पंजीकरण हज रोकने के लिए बरती सख्ती
RNE Network.
सऊदी अरब ने 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा पर अस्थायी बैन लगा दिया है। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथिथोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल है।सऊदी अरब का यह बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के अलावा उमराह वीजा पर भी लागू होगा। वीजा पर टेम्परेरी बैन का यह फैसला बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों को हज में शामिल होने से रोकने के लिए है ।
यह प्रतिबंध मध्य जून यानी इस साल का हज पूरा होने तक जारी रहेगा। सऊदी अरब के अधिकारियों के अनुसार उमराह वीजा के लिए विदेशी 13 अप्रैल तक ही आ सकते हैं। इसके बाद उमराह वीजा नहीं दिए जाएंगे। गौरतलब है कि सऊदी अरब में बीते साल हज के दौरान हजारों मौतें हुई थी।