Skip to main content

राजस्थान में जानलेवा रील: बंदूक के साथ दो दोस्त रील बना रहे थे, गोली चलने से एक की मौत

  • कोटा में हुई घटना, मृतक युवक झालावाड़ का यशवंत
  • पुलिस कर रही जांच, कहां से लाये लोडेड बंदूक

आरएनई, नेटवर्क।

राजस्थान से मौत की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदूक लेकर रील बना रहे दो दोस्तों में से एक की मौत गोली चलने से हो गई।
मामला कोटा शहर का है। बताया जाता है कि यहां महावीर नगर इलाके में दो दोस्त रील बना रहे थे। इनमें से एक ने दूसरे के सीने पर बंदूक तान रखी थी। इसी दौरान ट्रिगर दब गया और युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान झालावाड़ के यशवंत नागर के रूप में हुई है।

 

              इस दोस्त के हाथ से चली गोली

पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू की है। मामला महावीर नगर पुलिस थाने का है। डीएसपी मनीष शर्मा ने मीडिया को बताया है कि रील प्राथमिक छानबीन में  बंदूक के साथ रील बनाने की बात सामने आई है। ये लोग रील बना रहे थे इसी दौरान यशवंत के सीने में गोली लग गई और मौत हो गई। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है इनके पास बंदूक कहां से आई।

दरअसल जहां यह घटना हुई वह काफी भीड़भाड़ वाली है और आस-पास चाय की दुकानें हैं जहां लोग चाय पी रहे थे। गोली की आवाज से हड़कंप मचा और लोग भागकर यहां पहुंचे।