Skip to main content

बिहार में टकराहट का नजारा, भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यवहार से ललन सिंह खफा

RNE, NATIONAL BUREAU 

बिहार में भले ही नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर भाजपा व एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना ली। मगर भाजपा व जेडीयू के कार्यकर्ताओं में टकराहट लगातार जारी है।


कल ऐसा ही एक नजारा सामने आया जब नीतीश के खास व जेडीयू के बड़े नेता, सांसद ललन सिंह को अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। ललन सिंह बिहार की मुंगेर सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मुंगेर में एक जनसभा के दौरान एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। उनसे ये कार्यकर्ता 5 साल के कार्यों का हिसाब मांगने लगे। लोगों ने कहा कि हिसाब दीजिए तभी हम वोट देंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार से ललन सिंह गुस्से में आ गये। बड़ी मुश्किल से मामले को शांत किया गया। मगर जेडीयू व भाजपा के कार्यकर्ताओं की टकराहट चर्चा में है।