Skip to main content

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच मतभेद दूर, 4-3 के फॉर्मूले पर हुआ समझौता

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

काफी बहस व जद्दोजहद के बाद नई दिल्ली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के मध्य सीट शेयरिंग तय हो गई है। आज कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के निवास पर दोनों दलों के नेताओं की बैठक हुई जिसमें दिल्ली के लिए समझौता हो गया।सूत्रों के अनुसार दिल्ली की 7 सीटों में से 3 पर कांग्रेस व 4 पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली व चांदनी चौक सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, शेष 4 पर आप लड़ेगी। कांग्रेस व आप के मध्य गुजरात, असम व गोवा के लिए भी समझौता हो गया है।गुजरात मे आप भरूच व भावनगर सीटों पर चुनाव लड़ेगी और असम में भी एक सीट पर लड़ेगी। वहीं दक्षिण गोवा की सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। वहां आप ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था, वो नाम अब वापस ले लिया गया है। पंजाब को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।