Skip to main content

आज खास : वृद्धि योग शाम 06:25 बजे से, राहु काल दोपहर 02:12 बजे तक, चन्द्रमा सिंह राशि पर

आज का पंचांग

दिनांक : 09/04/2025

सम्वत् : 2082

मास : चैत्र – शुक्ल पक्ष

तिथि : द्वादशी 10:55 PM तक, तत्पश्चात त्रयोदशी

वार : बुधवार

सूर्योदय : 06:21 AM

सूर्यास्त : 06:54 PM

ऋतु : वसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : मघा नक्षत्र 09:57 AM तक, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र

योग : गण्ड योग 06:25 PM तक, तत्पश्चात वृद्धि योग

करण : बव 10:01 AM तक, तत्पश्चात बालव 10:55 PM तक, तत्पश्चात कौलव

चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मीन राशि में

राहु काल : 12:38 PM से 02:12 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 06:21 AM 07:56 AM
अमृत 07:56 AM 09:30 AM
काल 09:30 AM 11:04 AM
शुभ 11:04 AM 12:38 PM
रोग 12:38 PM 02:12 PM
उद्वेग 02:12 PM 03:46 PM
चर 03:46 PM 05:20 PM
लाभ 05:20 PM 06:54 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 06:54 PM 08:20 PM
शुभ 08:20 PM 09:46 PM
अमृत 09:46 PM 11:11 PM
चर 11:11 PM 12:37 AM
रोग 12:37 AM* 02:03 AM*
काल 02:03 AM* 03:29 AM*
लाभ 03:29 AM* 04:55 AM*
उद्वेग 04:55 AM* 06:20 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ : कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

मिथुन : जीवनशैली में नयापन आयेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी कारोबारियों को लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।
कर्क : स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। झूठ बोलने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी।

सिंह : किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है। अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें।

कन्या : परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।

तुला : आज आप नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार के नये विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिये दिन शानदार है।
वृश्चिक : करियर के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। फँसा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। किसी भी मुद्दे पर सावधानी पूर्वक प्रतिक्रिया दें। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे बच्चों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
धनु : व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुये कार्य करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर : अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुम्भ : साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

मीन : किसी सार्वजनिक बैठक में आपको विशेष महत्व मिलेगा। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।