Skip to main content

आज खास : द्वितीया तिथि 03:55 PM तक, राहू काल सुबह 09:10 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 08/06/2024

सम्वत् : 2081

मास : ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष

तिथि : द्वितीया तिथि 03:55 PM तक उपरांत तृतीया

वार : शनिवार

सूर्योदय : 05:41 AM

सूर्यास्त :  07:30 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:08 बजे से दोपहर 01:03 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : आद्रा 07:42 PM तक उपरांत पुनर्वसु

योग : गण्ड 06:27 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग

करण : कौलव 03:56 PM तक, बाद तैतिल 03:45 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा : आज मिथुन राशि में रहेगा

सूर्य : वृषभ राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 09:10 बजे से सुबह 10:52 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
 काल
 05:44 AM  07:27 AM
  शुभ
 07:27 AM  09:10 AM
  रोग  09:10 AM  10:52 AM
  उद्वेग  10:52 AM  12:35 PM
   चर  12:35 PM  02:18 PM
   लाभ   02:17 PM  04:01 PM
  अमृत   04:01 PM  05:44 PM
  काल   05:44 PM  07:27 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  लाभ  07:27 PM  08:44 PM
 उद्वेग   08:44 PM  10:01 PM
  शुभ  10:01 PM  11:18 PM
 अमृत  11:18 PM  12:35 AM*
   चर  12:35 AM*  01:52 AM*
  रोग 01:52 AM*  03:09 AM*
  काल  03:09 AM*  04:27 AM*
  लाभ  04:27 AM*  05:44 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : विवाह से जुड़ी परेशानियों का निवारण हो सकता है। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक विषयों को लेकर आपका रुझान बढ़ेगा। अधिकारियों के द्वारा आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। दिन का उत्तर भाग आपके लिये शुभ रहेगा। पेपरवर्क में सावधानी रखें।

वृषभ राशि : आज का दिन पुनः तनावपूर्ण हो सकता है। पिता के साथ झगड़ा हो सकता है। अहङ्कार में आकर किसी को नीचा न दिखायें। आप काम के बजाय अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी रखें। आज धर्म-कर्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज आप परिस्थितियों को अपने नियन्त्रण में रख पायेंगे। आय के नवीन साधनों पर आप व्यय कर सकते हैं। किसी लक्ष्य को लेकर संकल्प ले सकते हैं। पहले किये गये प्रयासों का आपको फल मिल सकता है। सरकारी अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

कर्क राशि : आज आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। विवाह सम्बन्धी चर्चाओं के लिये समय शुभ नहीं है। आप जिन पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं, वे भी आपकी विशेष मदद नहीं कर पायेंगे। राजनीतिक लोगों को शत्रुओं से भय हो सकता है। आज चुपचाप शान्त होकर अपना समय व्यतीत करें।

 

सिंह राशि : आज आप काफी प्रसन्नचित्त रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर अचानक आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ की अनबन दूर होगी। किन्तु ससुराल पक्ष के लोगों को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। ज्यादा भागदौड़ से आपको बचना चाहिये।

कन्या राशि : व्यवसाय में आपको सहयोगियों के ऊपर निर्भर होना पड़ेगा। दीर्घकालिक योजना बनाने के लिये समय काफी अच्छा है। विवेकपूर्ण निर्णय लेने से आपको कार्यक्षेत्र में काफी सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन आनन्दमय रहेगा। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अधिकारियों की बातों पर बहस करने से बचें।
तुला राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को कार्यान्वित करने में सफल होंगे। विरोधियों के साथ आप संयमपूर्वक व्यवहार करेंगे। जिसके कारण सम्भव है कि, आप किसी फँसे हुये मुद्दे को सुलझा लें। विद्यार्थियों को शिक्षा में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। किसी गम्भीर विषय को लेकर आज आप सोच-विचार कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आपके मन में किसी तरह का डर हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी त्वरित निर्णय न लें। गुप्त साधनाओं और विद्याओं की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी। लेकिन आपको भटकाव के बजाय अपने मूल कर्म पर अधिक ध्यान देना चाहिये। सम्पत्ति निवेश को लेकर आपको ध्यान रखना होगा।
धनु राशि : जॉब और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक छवि काफी अच्छी होगी। आपको स्वजनों के प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिये। दूरस्थ मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। तकनीकी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसके परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं।

मकर राशि : आप अति आत्मविश्वास में आ सकते हैं। किसी को कमजोर समझने की गलती न करें। कानूनी मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिये। लोग आपसे सहयोग लेने की अपेक्षा करेंगे। सन्तान को लेकर परेशानियाँ दूर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कुम्भ राशि : आज आप कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार को लेकर आप कुछ चिन्ता में हो सकते हैं। ऐसे कार्यों से बचें, जो आपका मनोबल गिराते हों। रिश्तेदारों के कारण आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअन्दाज न करें। आप किताबें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपको बहुत कुछ सिखाने वाला है। आप अपनी गलतियों पर गहराई से विचार कर सकते हैं। दोस्तों से आपको काफी सम्बल मिलेगा, जिससे आपको नयी शुरूआत करने की प्रेरणा भी मिलेगी। आपको अपने व्यक्तिगत जीवन को सबसे ज्यादा समय देना चाहिये। आज आपको घूमने भी जाना चाहिये।