Skip to main content

आज खास : दशमी 04:43 AM बजे तक, राहू काल शाम 05:50 बजे से, गंगा दशहरा

आज का पंचांग

दिनांक : 16/06/2024

सम्वत् : 2081

मास : ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष

तिथि : दशमी 04:43 AM बजे तक तत्पश्चात एकादशी

वार : रविवार

सूर्योदय : 05:42 AM

सूर्यास्त :  07:34 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 13/53/11 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक रहेगा

नक्षत्र :  हस्त सुबह 11:13 बजे तक तत्पश्चात चित्रा

योग :  वरियान रात्रि 09:03 बजे तक तत्पश्चात परिघ

करण : तैतिल दोपहर 03:41 बजे तक तत्पश्चात गर 04:43 AM बजे तक तत्पश्चात वणिज

चन्द्रमा : आज कन्या राशि में 12:35 AM बजे तक रहेगा तत्पश्चात तुला राशि मे रहेगा |

सूर्य : आज मिथुन राशि में रहेगा

राहू काल : आज शाम 05:50 बजे से रात्रि 07:34 बजे तक रहेगा

दिशा शुल : पश्चिम दिशा में

शिववास : सभा में 04:43 AM बजे तक तत्पश्चात क्रीड़ा में

आज के त्यौहार एवं व्रत : गंगा दशहरा

 

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
 उद्वेग  05:44 AM  07:27 AM
  चर  07:27 AM  09:10 AM
  लाभ  09:10 AM  10:54 AM
  अमृत  10:54 AM  12:37 PM
  काल  12:37 PM  02:20 PM
  शुभ   02:20 PM  04:04 PM
  रोग   04:04 PM  05:47 PM
  उद्वेग   05:47 PM  07:30 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  शुभ  07:30 PM  08:47 PM
अमृत  08:47 PM  10:04 PM
  चर  10:04 PM  11:20 PM
  रोग  11:20 PM  12:37 AM*
 काल  12:37 AM*  01:54 AM*
 लाभ  01:54 AM*  03:10 AM*
 उद्वेग  03:10 AM*  04:27 AM*
  शुभ  04:27 AM*  05:44 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आज आपका मन अप्रसन्न हो सकता है। आपकी अपेक्षाओं पर लोग खरे नहीं उतरेंगे। रक्तचाप के रोगियों के लिये समय ठीक नहीं है। आप रुके हुये कार्यों को लेकर चिन्तित हो सकते हैं और उसे शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि : आप किसी लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु आपके सामने कमजोर हो जायेंगे। किसी सामान्य बात को ज्यादा गम्भीरता से न लें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि : आज आप परिवार के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे, लेकिन कुछ कारणों से आपका मन व्यथित हो सकता है। बड़े भाई-बहन को लेकर चिन्ता रहेगी। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। ऊँचाई वाले स्थानों से आपको दूर रहना चाहिये।

कर्क राशि : आज आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पिता की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी मशीनों और उपकरणों के रखरखाव में धन खर्च कर सकते हैं। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। आपराधिक छवि वाले लोगों को अपना मित्र न बनायें।

 

सिंह राशि : अपनी योग्यता को लेकर आप कुछ सशंकित हो सकते हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अनर्गल आरोप लगा सकते हैं। नशे और धूम्रपान आदि से पूरी तरह दूरी बना लें। यात्राओं पर अकेले जाने से बचें। शाम को किसी इवेन्ट में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आपको व्यवसाय में काफी ज्यादा ध्यान देना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी गलतियों को लोग देख रहे हैं और इसका नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अपेक्षित सफलता मिल सकती है। पैरों में ऐंठन और दर्द की शिकायत हो सकती है। भोजन में पोषण का ध्यान रखें।
तुला राशि : आप अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। आप जो करने की कोशिश कर रहे हैं, उसे लेकर जोखिम उठाने से बचेंगे। इसे लेकर आप काफी निराश हो सकते हैं, किन्तु आपको आज कुछ शुभचिन्तकों द्वारा उत्तम सलाह मिल सकती है। जिसके माध्यम से आप भविष्य काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि : कारोबारी सम्बन्धों में वृद्धि होगी। इससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। जिसके कारण आपके विषय में लोग काफी अच्छी राय रखेंगे। विदेश से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शाम को स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है।
धनु राशि : आज आप किसी समस्या के पूर्णकालिक समाधान को लेकर काम कर सकते हैं। पुराने ऋण को आप चुकाने की कोशिश करेंगे। विवादों के निपटारा करने से आपका मनोबल बढ़ेगा। नये गृहोपयोगी सामान खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिये।

मकर राशि : आज आपको कुछ शुभ सूचनायें मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जॉब में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कारोबार को लेकर नयी योजना पर काम कर सकते हैं। सहयोगियों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

कुम्भ राशि : मानसिक रूप से दबाव का अनुभव करेंगे। इसके कारण आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आज आपको बहुत महत्वपूर्ण कार्य शुरू नहीं करने चाहिये। यात्रा के दौरान अनावश्यक चर्चाओं और बहस से दूरी बनाकर रखें। शाम को धर्म-कर्म में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन राशि : वैचारिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। भविष्य के कार्यों को लेकर आप योजना बना सकते हैं। कुछ लोग आपसे उधार धन की अपेक्षा रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य बनाकर रखें। घर पर नकारात्मक लोगों के विषय में चर्चा न करें। नींद भरपूर मात्रा में लें।