Skip to main content

आज खास : चतुर्थी प्रातः 07:51 बजे तक, राहू काल दोपहर 12.42 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 10/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष

तिथि : चतुर्थी प्रातः 07.51 बजे तक  तत्पश्चात पंचमी

वार : बुधवार

सूर्योदय : 05:49 AM

सूर्यास्त :  07:35 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र :मघा दिन में 10.15 बजे तक पश्चात् पूर्वफाल्गुनी

योग :व्यतीपात रात 03.10 बजे तक पश्चात् वरियान

करण :विष्टि दिन मे 07.51 बजे तक पश्चात् बव रात 08.54 बजे तक पश्चात् बालव

चन्द्रमा :आज सिंह राशि में रहेगा

सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 12.42 बजे से दोपहर 02.25 बजे तक रहेगा

दिनमान : 13/45/51 घंटे

शिववास : क्रीड़ा में सवेरे 07.51 बजे तक पश्चात् कैलाश पर

दिशा शूल : उत्तर

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  लाभ  05:51 AM  07:34 AM
 अमृत  07:34 AM  09:17 AM
  काल  09:17 AM  10:59 AM
  शुभ  10:59 AM  12:42 PM
  रोग  12:42 PM  02:24 PM
 उद्वेग  02:24 PM  04:07 PM
  चर  04:07 PM  05:49 PM
 लाभ  05:49 PM  07:32 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
 उद्वेग  07:32 PM  08:49 PM
 शुभ  08:49 PM  10:07 PM
 अमृत  10:07 PM  11:24 PM
  चर  11:24 PM  12:42 AM*
 रोग  12:42 AM*  01:59 AM*
 काल  01:59 AM*  03:17 AM*
 लाभ  03:17 AM*  04:34 AM*
  उद्वेग  04:34 AM*  05:52 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं ǀआपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें ǀ अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है ǀ अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है  ǀ

वृषभ राशि : व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें ǀ

मिथुन राशि : आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀआपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀआपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे

कर्क राशि :आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे ǀ इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है ǀ जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें ǀ इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं

 

सिंह राशि : आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है

कन्या राशि : अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो
तुला राशि : आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं ǀ प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें ǀ अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें ǀ अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें ǀ आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगीǀ
वृश्चिक राशि : मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें ǀआज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है ǀदिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा ǀ आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है
धनु राशि :पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं ,लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा ǀइसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा ǀयोजना बनाने के लिए कभी देर नही होती,जब जागो तभी सवेरा ǀयोजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे ǀ

मकर राशि :आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ

कुम्भ राशि : आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं ǀ इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी ǀ आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे ǀ यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है,व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े

मीन राशि :आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀ जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें ǀदुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा ǀ