Skip to main content

आज खास : पंचमी 10:03 AM तक, राहु 02:24 PM से

आज का पंचांग

दिनांक : 12/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष

तिथि : पंचमी 10:03 AM तक उपरांत षष्ठी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 05:49 AM

सूर्यास्त :  07:35 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 01:04 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग : वरीयान योग 04:09 AM तक, उसके बाद परिघ योग

करण : लव 10:04 AM तक, बाद कौलव 11:17 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : 07:49 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा

राहू काल : राहु 02:24 PM से 04:07 PM तक है

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  शुभ  05:51 AM  07:35 AM
  रोग  07:35 AM  09:17 AM
 उद्वेग  09:17 AM  10:59 AM
  चर  10:59 AM  12:42 PM
  लाभ  12:42 PM  02:24 PM
 अमृत  02:24 PM  04:07 PM
  काल  04:07 PM  05:49 PM
  शुभ  05:49 PM  07:31 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
 अमृत  07:31 PM  08:49 PM
  चर   08:49 PM  10:07 PM
  रोग  10:07 PM  11:24 PM
  काल   11:24 PM  12:42 AM*
 लाभ     12:42 AM*  02:00 AM*
 उद्वेग  02:00 AM*  03:17 AM*
  शुभ 03:17 AM*  04:35 AM*
 अमृत  04:35 AM*  05:53 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आपको मदद की जरुरत है और आप जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे उतना ही अच्छा है ǀसमय रहते किसी दोस्त या मेंटर से मिली मदद से आप फिर से जीवन में आपस आ पायेंगेǀ जिन बदलावों का आप विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी महत्ता आपको अब समझ में आएगी और आप खुद उन्हें करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे ǀ अपनी व्यवाहरिक जरूरतों के रास्ते में अपने अहम को न आने दें ǀ

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀआप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं ,या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं ǀआज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी ǀ अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें ǀखरीदारी में विशेष आनंद आएगा ǀ

मिथुन राशि : अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें ǀ पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें ǀ इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें ǀ

कर्क राशि : आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा ǀ यह आपका कोई करीबी या कोई दोस्त हो सकता है और वः आपकी किसी ऐसे विशेष काम में मदद करेगा जिससे आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी यह होगा की आप उस व्यक्ति में विश्वास बनाये रखें ǀ आपको अपनी ही तरफ से विश्वास की पहल करनी होगी ǀ

 

सिंह राशि : आज आपका मूड बदलता रहेगा ǀआप खुद भी यह नही समझ पायेंगे कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं और इस स्थिति को कैसे बदलें ? आपके इस प्रकार के व्यवहार से दुसरे भी उलझन में रहेंगे ǀ फिर भी,किसी भी स्थिति में इमानदार बनें रहें क्योंकि इसी से आपको अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी ǀ आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें ǀ

कन्या राशि : आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे ǀ
वृश्चिक राशि : ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें ǀ यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है ǀ अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ ǀ आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा ǀ
धनु राशि :आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए बहुत कम साधन उपलब्ध होंगें और इससे आपके काम में बाधा पहुचेगी ǀ इससे परेशान न हों,आपको दिन के अंत तक अपनी पसंद का काम और साधन दोनों ही मिल जायेंगे ǀ आप प्रकृति से ही मेहनती हैं और आप जिम्मेदारियों के साथ साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे ǀ

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀयह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀअपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा हैǀ विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है ǀशुभ रंग सफ़ेद है ǀǀ

कुम्भ राशि : आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है ǀआपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा ǀइसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं ǀ अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें ǀ

मीन राशि : यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें ǀ