Skip to main content

आज खास : सप्तमी 03:05 PM तक, राहु काल सुबह 09:18 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 13/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष

तिथि : सप्तमी 03:05 PM तक उपरांत अष्टमी

वार : शनिवार

सूर्योदय : 05:49 AM

सूर्यास्त :  07:35 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : उहस्त 07:14 PM तक उपरांत चित्रा

योग : शिव योग पूरे दिन-रात

करण : वणिज 03:06 PM तक, बाद विष्टि 04:18 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा

राहू काल : राहु 09:18 AM से 11:00 AM तक है

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  काल  05:51 AM  07:36 AM
  शुभ  07:36 AM  09:18 AM
  रोग  09:18 AM  11:00 AM
 उद्वेग  11:00 AM  12:42 PM
  चर  12:42 PM  02:24 PM
  लाभ  02:24 PM  04:06 PM
 अमृत  04:06 PM  05:49 PM
  काल  05:49 PM  07:31 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  लाभ  07:31 PM  08:49 PM
 उद्वेग   08:49 PM  10:07 PM
  शुभ  10:07 PM  11:24 PM
 अमृत  11:24 PM  12:42 AM*
  चर  12:42 AM*  02:00 AM*
  रोग  02:00 AM*  03:17 AM*
  काल 03:17 AM*  04:35 AM*
  लाभ    04:35 AM*  05:53 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे ǀआप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है ,बहुत बड़ी पार्टी ना रखें ǀछुट्टी का दिन शांति से बिताएं ǀ अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी ǀ

वृषभ राशि : आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते ǀ इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी ǀ अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें ǀ करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है ǀ

मिथुन राशि : आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी ǀ ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें ǀ स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे ǀ

कर्क राशि : इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ǀ आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है ǀ ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें ǀ

 

सिंह राशि : आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी ǀ वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है ǀ आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुचाई है लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें ǀ

कन्या राशि : अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है ǀअपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी ǀ हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं ǀ
तुला राशि : इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी ǀ
वृश्चिक राशि :आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀ सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें ǀजितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा ǀलेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है ǀअपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा ǀ
धनु राशि :किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ǀ

मकर राशि : आपके सामने इन दिनों कुछ नई चीजें आई हैं ǀअपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें ǀ पूछे गये प्रश्नों का जवाब दें ǀ आपको अभी और भी प्रयास करने हैं और इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी ǀ इन सबके बीच खुद को तरोताजा करना और खुश रखना न भूलें ǀ

कुम्भ राशि : आज सब कुछ आपके मनचाहे तरीके से होगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी ǀ आप पुराने नुक्सान की भरपाई भी कर लेंगे ǀ इसके परिणामस्वरूप आप अपनी संभावनाओं के प्रति अधिक आशावादी भी हो सकते हैं ,किसी भी अवसर के बारे में गहरे से सोचे बिना जोखिम ना उठायें ǀ असावधान रहेंगे तो किसी से मुठभेड़ हो सकती है ǀ

मीन राशि :आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे ǀ कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं ǀ लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें ǀ