Movie prime

आज खास : प्रदोष व्रत, सिद्ध योग सुबह 11:54 बजे से, राहु काल दोपहर 12:30 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि में संचार

 

आज का पंचांग

दिनांक : 13/12/2024 सम्वत् : 2081 मास : मार्गशीर्ष - शुक्ल पक्ष ति थि : त्रयोदशी 07:40 PM तक, तत्पश्चात चतुर्दशी ( प्रदोष व्रत आज) वार : शुक्रवार सूर्योदय : 07:23 AM सूर्यास्त : 05:38 PM ऋतु : हेमंत अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : भरणी नक्षत्र 07:50 AM तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र 14 दिसंबर को 05:47 AM तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र योग : शिव योग 11:54 AM तक, तत्पश्चात सिद्ध योग करण : बव 11:49 AM तक, तत्पश्चात बालव  10:26 PM तक, तत्पश्चात कौलव चन्द्रमा : 01:19 PM तक मेष राशि में, तत्पश्चात वृषभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृश्चिक राशि पर है राहु काल : 11:14 AM से 12:30 PM तक आज खास : प्रदोष व्रत, सिद्ध योग सुबह 11:54 बजे से, राहु काल दोपहर 12:30 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि में संचार
दिन का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 07:23 AM 08:40 AM
लाभ 08:40 AM 09:57 AM
अमृत 09:57 AM 11:14 AM
काल 11:14 AM 12:30 PM
शुभ 12:30 PM 01:47 PM
रोग 01:47 PM 03:04 PM
उद्वेग 03:04 PM 04:21 PM
चर 04:21 PM 05:37 PM
  आज खास : प्रदोष व्रत, सिद्ध योग सुबह 11:54 बजे से, राहु काल दोपहर 12:30 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि में संचार    रात का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 05:38 PM 07:21 PM
काल 07:21 PM 09:04 PM
लाभ 09:04 PM 10:48 PM
उद्वेग 10:48 PM 12:31 AM*
शुभ 12:31 AM* 02:14 AM*
अमृत 02:14 AM* 03:57 AM*
चर 03:57 AM* 05:41 AM*
रोग 05:41 AM* 07:24 AM*
* अगला दिन
आज खास : प्रदोष व्रत, सिद्ध योग सुबह 11:54 बजे से, राहु काल दोपहर 12:30 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि में संचार

राशिफल

मेष राशि : आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। अपने दोस्तों या किसी खास के साथ बाहर घूमने जाकर मजे करें। दिन शांत और तनाव रहित रहेगा। आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है, लेकिन अपने खरीदारी के खर्चों पर भी नजर रखें। वृषभ राशि : आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे। इसका नुकसान यह है कि आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बातें साझा कर सकते हैं, जो दिल से आपका भला नहीं चाहता। इसीलिए पहले इस आदमी के बारे सही से छानबीन कर लें। अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातों से असहमत हैं, तो आज दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए अच्छा समय है।
मिथुन राशि : आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिए के आधार पर देखेंगे तो बिल्कुल ठीक फैसला ले पायेंगे। आपकी बहु-प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है।
कर्क राशि : आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं, लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी गलतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है। आपको ऐसे समय में शांति बनाए रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहना होगा।
आज खास : प्रदोष व्रत, सिद्ध योग सुबह 11:54 बजे से, राहु काल दोपहर 12:30 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि में संचार
सिंह राशि : आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथों-हाथ केवल इसीलिए रद्द नहीं कर देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है। आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है। ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी है और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे। कन्या राशि : आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं, लेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं। उन्हें पहचानने की कोशिश करें। जल्दी फैसले लेना समय की आपसे मांग रहेगी। किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें।
तुला राशि : आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे। आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है। बहुत बड़ी पार्टी ना रखें, छुट्टी का दिन शांति से बिताएं। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी।
वृश्चिक राशि : आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है। परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरूरत है। आपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा। पुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते।
आज खास : प्रदोष व्रत, सिद्ध योग सुबह 11:54 बजे से, राहु काल दोपहर 12:30 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि में संचार
धनु राशि : दिन शांत रहेगा। पिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी, जो अच्छी लगेगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं, इसीलिए अधिक मेहनत करें। कुछ अनपेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा, लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें संभालने में कामयाब होंगे।
मकर राशि : आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें, कोई आपकी बात मानने को तैयार नहीं है। इससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे, लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं, लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा या एहसान कर रहे हैं। इसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहे हैं। खुद में और अपने रवैये में बदलाव लाएं, फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे। आज खास : प्रदोष व्रत, सिद्ध योग सुबह 11:54 बजे से, राहु काल दोपहर 12:30 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि में संचार
कुम्भ राशि : आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं, अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें। इससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। दिल की ना सुनें, अपने दिमाग की सुनें और तर्कशक्ति से काम लें। अपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। अधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोड़ा रिलैक्स होने दें, राहत मिलेगी ǀ
मीन राशि : आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है। आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है, परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नहीं बनेगी। अगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं, तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। आज खास : प्रदोष व्रत, सिद्ध योग सुबह 11:54 बजे से, राहु काल दोपहर 12:30 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृषभ राशि में संचार