Skip to main content

आज खास : द्वादशी 08:44 PM तक, राहू काल 02:25 PM से

आज का पंचांग

दिनांक : 18/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष

तिथि : द्वादशी 08:44 PM तक पश्चात् त्रयोदशी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 05:53 AM

सूर्यास्त :  07:33 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : ज्येष्ठा 03:25 AM तक पश्चात् मूला

योग : शुक्ल 06:13 AM तक पश्चात् ब्रह्म 04:45 AM तक पश्चात् इन्द्र

करण :बव 08:59 AM तक पश्चात् बालव 08:44 PM तक पश्चात् कौलव

चन्द्रमा :आज वृश्चिक राशि में 03:25 AM तक रहेगा पश्चात् धनु राशि में रहेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज 02:25 PM से 04:08 PM तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:10 PM तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  शुभ  05:56 AM  07:38 AM
  रोग  07:38 AM  09:19 AM
 उद्वेग  09:19 AM  11:01 AM
  चर  11:01 AM  12:43 PM
  लाभ  12:43 PM  02:24 PM
अमृत  02:24 PM  04:06 PM
काल  04:06 PM  05:48 PM
शुभ  05:48 PM  07:29 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
 अमृत  07:29 PM  08:48 PM
  चर  08:48 PM  10:06 PM
  रोग  10:06 PM  11:24 PM
 काल  11:24 PM  12:43 AM*
 लाभ  12:43 AM*  02:01 AM*
 उद्वेग  02:01 AM*  03:20 AM*
  शुभ  03:20 AM*  04:38 AM*
 अमृत  04:38 AM*  05:56 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे ǀ हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है ǀ यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा ǀ

वृषभ राशि :आज का दिन भावनात्मक रहेगा ǀआपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है ǀलेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी ǀआपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है ǀ

मिथुन राशि : आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे ǀ ǀ

कर्क राशि : आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है ǀआपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे ǀ जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं ǀ आपका सफ़र मुश्किल हो सकता है लेकिन आप इसका हरेक पल आनंद लेंगे ǀ

 

सिंह राशि : भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा ǀ

कन्या राशि : आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें ǀ
तुला राशि : आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं ǀ आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी ǀ लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे ǀ आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी ǀघबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी ǀ
वृश्चिक राशि :आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे
धनु राशि :आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे ǀ लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें ǀकोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है ǀ

मकर राशि :आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें ǀ

कुम्भ राशि : ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी ,विशेषत दोपहर से पहले ǀ अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं,सफलता की सम्भावना अधिक है ǀ शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें ǀकोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है ǀ

मीन राशि :आज आपको अपने दृष्टिकोण को सांसारिक वास्तविकता के साथ संतुलित करने की जरुरत को समझने और इस कला में पारंगत होने की आवशयकता महसूस होगी ǀ आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं,लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा नही तो आप अपने अच्छे इरादे के बावजूद टकराव महसूस करेंगे ǀ आपको यह भी समझना है कि आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ संकल्पी है ǀ