Skip to main content

आज खास : चतुर्दशी शाम 05:59 बजे तक, राहू काल सुबह 06:19 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 20/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष

तिथि : चतुर्दशी शाम 05:59 बजे तक तत्पश्चात पूर्णिमा

वार : शनिवार

सूर्योदय : 05:54 AM

सूर्यास्त :  07:32 PM

दिनमान : 13/37/39 घंटे

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:16 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : पूर्वाषाढा 01:49 AM बजे तक पश्चात् उत्तराषाढा

योग : वैधृत 12:08 AM बजे तक तत्पश्चात विष्कुम्भ

करण :गर प्रातः 06:04 बजे तक तत्पश्चात वणिज शाम 0559 बजे तक पश्चात् विष्टि

चन्द्रमा : आज धनु राशि में रहेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 06:19 बजे से सुबह 11:01 बजे तक रहेगा

शिववास : भोजन में शाम 05:59 बजे तक तत्पश्चात श्मशान में

दिशा शूल : पूर्व दिशा में

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:10 PM तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  काल  05:57 AM  07:38 AM
  शुभ  07:38 AM  09:20 AM
  रोग  09:20 AM  11:01 AM
 उद्वेग  11:01 AM  12:43 PM
  चर  12:43 PM  02:24 PM
 लाभ  02:24 PM  04:06 PM
 अमृत  04:06 PM  05:47 PM
 काल  05:47 PM  07:29 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  लाभ  07:29 PM  08:47 PM
 उद्वेग   08:47 PM  10:06 PM
 शुभ  10:06 PM  11:24 PM
 अमृत  11:24 PM  12:43 AM*
  चर 12:43 AM*  02:01 AM*
 रोग  02:01 AM*  03:20 AM*
  काल  03:20 AM*  04:38 AM*
  लाभ  04:38 AM*  05:57 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀ सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा ǀ ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें ǀ

वृषभ राशि : आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ

मिथुन राशि : आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे ǀ आपको आज जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा ǀ लेकिन आप विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं ǀ आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा,उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें ǀ

कर्क राशि : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀबहुत सारे काम कतार में हैं ǀ हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा ǀ काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ

 

सिंह राशि : आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे ǀ जो आप करना चाहते हैं ,उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें ǀ पर्दे के पीछे काम न करें,आप जो भी कर रहे हैं,उसके बारे में जानने दें ǀ अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा ǀ

कन्या राशि : आज चलते हुए सावधान रहें ǀ हलकी खरोचें आ सकती हैं ǀ न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं ǀ आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा ǀ सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं ǀ
तुला राशि : आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं ǀपारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं ǀ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी ǀआप विशेष लय में हैं ǀआज का दिन सार्थक होगा ǀमुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें ǀआपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी ǀ
वृश्चिक राशि : दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी ǀ लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें ǀहारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं ǀ आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा ǀसमस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें ǀ
धनु राशि : एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे ǀ

मकर राशि :आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ

कुम्भ राशि : आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं ǀहालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे ǀअपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा ǀहालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी ǀ

मीन राशि : आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ