Skip to main content

आज खास : पूर्णिमा तिथि 03:47 PM तक, राहु काल शाम 05:47 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 21/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष

तिथि : पूर्णिमा तिथि 03:47 PM तक उपरांत प्रतिपदा

वार : रविवार

सूर्योदय : 05:54 AM

सूर्यास्त :  07:32 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:16 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 12:14 AM तक उपरांत श्रवण

योग : विष्कुम्भ 09:11 PM तक, उसके बाद प्रीति योग

करण : बव 03:47 PM तक, बाद बालव 02:31 AM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा :07:27 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज राहु 05:47 PM से 07:28 PM तक है

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:10 PM तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
उद्वेग  05:57 AM  07:38 AM
चर  07:38 AM  09:20 AM
लाभ  09:20 AM  11:01 AM
अमृत  11:01 AM  12:43 PM
काल  12:43 PM  02:24 PM
 शुभ  02:24 PM  04:05 PM
 रोग  04:05 PM  05:47 PM
उद्वेग  05:47 PM  07:28 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ  07:28 PM  08:47 PM
अमृत  08:47 PM  10:05 PM
चर  10:05 PM  11:24 PM
रोग  11:24 PM  12:43 AM*
काल 12:43 AM*  02:01 AM*
लाभ  02:01 AM*  03:20 AM*
उद्वेग  03:20 AM*  04:39 AM*
शुभ  04:39 AM*  05:57 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ

वृषभ राशि :आपको आज भावनात्मक और वित्तीय ,दोनों तरह का नुकसान हो सकता है ǀ हालाँकि ,आप आसानी से इससे बच भी सकते हैं अगर आप उन लोगों से दूरी बना लें जो अपने फायदे के लिए आपको जबरदस्ती इन चीजों में घसीटना चाहते हैं ǀ आज का दिन आराम से बिताएं और अपने उन घावों को भरने की कोशिश करें जों पिछली बातों से आपको मिले हैं ǀ

मिथुन राशि : इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ

कर्क राशि : आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे ǀ छात्रवृति भी मिल सकती है ǀ कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें ǀ

सिंह राशि : आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं ǀ

कन्या राशि : अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ
तुला राशि : आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है ǀइससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं ǀइसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं ǀ खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे ǀ
वृश्चिक राशि :आज का दिन गृहों की स्थिति के कारण उलझन में डालने वाला रहेगा ǀ आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे ǀ लेकिन केवल सोचते रहने से कुछ समाधान हाथ न लगेगा ǀ आप जैसा सोच रहे थे आज आपको उससे विपरीत सूचनाएं मिलेंगी जिसके कारण आपको अपने पहले से सोचे हुए में बदलाव करना पड़ेगा ǀ
धनु राशि :घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀ इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें ǀआपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है ǀ आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी ǀ

मकर राशि :प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें ǀ अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें ǀ दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं ǀ

कुम्भ राशि : दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ

मीन राशि : आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं ǀ कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे ǀ कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें ǀ काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें ǀ आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं ǀ